शुक्रवार 17 जुलाई 2026 - 08:50
ईरान की सशस्त्र सेनाएँ हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।ईरान

हौज़ा / ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई ने कहा है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएँ हर संभावित स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और देश पर किसी भी हमले का सीधा, कठोर और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यमन के प्रसारण संस्थान अल-मसीरा को दिए एक साक्षात्कार में इस्माईल बकाई ने कहा कि ईरान ने व्यवहारिक रूप से साबित किया है कि उसकी सशस्त्र सेनाओं में हर प्रकार के संभावित परिदृश्य का सामना करने की पूरी क्षमता मौजूद है।

उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएँ कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करती हैं, लेकिन ईरानी राष्ट्र असहाय नहीं है और अपने देश की रक्षा के लिए पूरी शक्ति के साथ खड़ी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि ईरान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई का कड़ा, सीधा और निर्णायक उत्तर दिया जाएगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha